भागलपुर, मार्च 24 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम की ओर से अपनी भूमि को खाली कराने को लेकर चल रही मुहिम के बीच चंपानगर स्थित सिलाटर स्थित जमीन को भी खाली कराने की कवायद शुरू कर दी गई है। कुछ दिन पूर्व ही चिह्नित भूमि पर रहने वाले लोगों को नगर निगम की ओर से नोटिस देकर उसे खाली करने और जमीन से जुड़े दस्तावेज का सत्यापन व जांच कराने के लिए उपलब्ध कराने को कहा गया था। इसी को लेकर सोमवार को सिलाटर के रहने वाले दर्जनों लोग नगर निगम कार्यालय पहुंच गए। जहां उन्होंने बताया कि वे लोग उक्त भूमि पर पिछले 40 सालों से अपने घर और दुकान बनाकर रह रहे हैं। इस पर नगर निगम प्रशासन ने उन्हें भूमि से जुड़े दस्तावेज 48 घंटे में नगर निगम में जमा कराने को कहा, ताकि जमीन के कागजात की जांच और सत्यापन हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.