सिलाई सीखने निकली किशोरी लापता, केस
गोरखपुर, मई 14 -- चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी घर से सिलाई सीखने निकली, मगर घर वापस नहीं आई। कहीं पता नहीं चलने पर पीड़ित के परिजन ने केस दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि 15 वर्षीय बेटी रोज की तरह सुबह दस बजे के आसपास सिलाई सीखने घर से निकली थी, मगर समय से वापस घर नहीं लौटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.