सिलाई सीखने गई 21 वर्षीया युवती लापता
मुजफ्फरपुर, जुलाई 14 -- मुजफ्फरपुर। कच्ची-पक्की ओपी क्षेत्र के एक गांव से सिलाई सीखने निकली युवती गायब हो गई। पिता की शिकायत पर कच्ची-पक्की ओपी के माध्यम से सदर थाने में एफआईआर कराई गई है। इसमें एक मोबाइल नंबर धारक को आरोपित किया गया है। युवती के पिता ने एफआईआर में कहा है कि उनकी बेटी 11 जुलाई को घर से सिलाई सीखने निकली, जो वापस नहीं लौटी। खोजबीन के दौरान एक व्यक्ति की कॉल आई। उसने उनकी बेटी की हत्या कर शव को गायब करने की धमकी दी है। ओपी अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि मोबाइल नंबर के आधार पर जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: युवक लापता, नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: युवक लापता, नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज यह भी पढ़ें- कॉलेज के लिए निकली छात्रा संदिग्ध स्थिति में लापता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.