सिलाई मशीन बंद न करने पर विवाद, देवर ने भाभी पर गड़ासे से किया हमला
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 2 -- कायमगंज, संवाददाता। प्रेमनगर गांव में सिलाई मशीन बंद न करने को लेकर हुए विवाद में देवर ने अपनी भाभी पर गड़ासे से कई बार हमला कर मरणासन्न कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को सीएचसी से लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है। नगर से सटे प्रेमनगर गांव निवासी गेंदालाल की 22 वर्षीय पत्नी कल्पना घर पर सिलाई का काम करती है। उसका पति दिल्ली में रहकर सीलिंग का कार्य करता है। सोमवार सुबह को कल्पना घर में सिलाई कर रही थी। उसी दौरान उसका देवर सो रहा था। परिजनों के अनुसार देवर ने मशीन बंद करने के लिए कहा, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बताया गया कि कल्पना ने फोन कर घटना की जानकारी अपने पति गेंदालाल को दी। उस समय मामला शांत हो गया। आरोप है कि कुछ देर बाद देवर बाहर गया और शराब पीकर वापस लौटा। घर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.