अमरोहा, जनवरी 6 -- अमरोहा। जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र पर शुक्रवार को उपायुक्त उद्योग कार्यालय में सिलाई मशीन टूल किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत जिले के कुल 525 लाभार्थियों को सिलाई मशीन टूल किट वितरित की गईं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माटी कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश गोला ने लाभार्थियों को टूल किट वितरित कीं। जन्हें पाकर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उपायुक्त उद्योग शैलेंद्र सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले को कुल 1125 सिलाई मशीन टूल किट वितरण का लक्ष्य मिला है। बाकी करीब 600 लाभार्थियों को जल्द ही सिलाई मशीन टूल किट वितरित की जाएंगी। इस दौरान कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.