मऊ, अप्रैल 9 -- मऊ। इनर व्हील क्लब के तत्वावधान में सरिता केडिया द्वारा संचालित सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में गुरुवार को सेवा कार्य किया गया। इस अवसर पर क्लब की ओर से दो सिलाई मशीनें, सिलाई किट, पर्याप्त मात्रा में कपड़े, कैंची तथा सिलाई कार्य में उपयोग होने वाली अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। साथ ही बालिकाओं को सेनेटरी पैड भी वितरित किया। इस केंद्र में वर्तमान में लगभग 35 लड़कियां सिलाई का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। क्लब की अध्यक्ष मीना अग्रवाल ने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने की पूर्ण क्षमता रखती हैं। इस अवसर पर उपाध्यक्ष डॉ.अंजुला द्विवेदी, मीता जालान, निधि अग्रवाल, अंजू सक्सेना आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.