गुमला, जून 6 -- भरनो। श्रम अधीक्षक गुमला के निर्देश पर चार सदस्यीय जांच टीम ने शनिवार को प्रखंड परिसर स्थित सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का भौतिक सत्यापन किया। वैल्यू फ्लैक्सटेक्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित इस केंद्र में लगभग 350 महिलाओं व किशोरियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। फर्जी लाभार्थियों को शामिल करने की शिकायत पर भरनो, सिसई, घाघरा और पालकोट के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों ने आधार कार्ड और श्रम कार्ड के आधार पर जांच की। जांच में प्रशिक्षण कार्य सही पाया गया। वहीं प्रशिक्षणार्थियों ने रोजगार के लिए निशुल्क सिलाई मशीन उपलब्ध कराने की मांग की। जांच में स्मिता लुगुन, सुमित भगत, विकास कुमार और सलोनी मिंज शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...