चम्पावत, सितम्बर 24 -- योगेश जोशी, चम्पावत। नेपाल सीमा से लगे वाइब्रेंट गांव सेलागाड़ में 15 दिनी सिलाई और कढ़ाई प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। उद्घाटन पंचम वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से महिलाओं को स्वरोजगार में मदद मिलेगी। बताया कि महिला जनजाति सेवा समिति खटीमा के प्रशिक्षक स्थानीय 20 महिलाओं को सिलाई कढ़ाई की जानकारी देंगे। इस दौरान ग्रामीणों और कार्यक्रम में मौजूद लोगों को कमांडेंट ने नशा नहीं करने की शपथ दिलाई। यहां प्रधान पंकज तिवारी, करन चौहान उप कमांडेंट, के एच मेघा चंद्रा सहायक कमांडेंट, एसआई हरीश पुरी, सुरेश सिंह, सरिता देवी, अमित जोशी, दीपक बोहरा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...