सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
अल्मोड़ा, मई 16 -- लमगड़ा। ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के सहयोग से ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान हवालबाग की ओर से हुए 31 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। आरएसईटीआई हवालबाग के निदेशक राकेश रोशन विश्वकर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को सिलाई से संबंधित व्यवहारिक व तकनीकी जानकारी दी जाएगी। सीडीओ रामजी शरण शर्मा ने कहा कि सिलाई प्रशिक्षण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का प्रभावी माध्यम है। यहां ब्लॉक प्रमुख त्रिलोक सिंह रावत, जिला परियोजना प्रबंधक राजेश मठपाल, सहायक प्रबंधक संदीप सिंह, सहायक बीडीओ हरीश सुयाल, हरीश सती, ममता बिष्ट, प्रकाश जोशी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.