सिलाई, ब्यूटी पार्लर के प्रशिक्षण को आवेदन शुरू
गोरखपुर, जून 11 -- गोरखपुर। सिलाई, ब्यूटी पार्लर तथा फल प्रसंस्करण में नि:शुल्क् कौशल सुधार प्रशिक्षण के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं से आवेदन मांगे गए हैं। उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 30 जून 2026 तक बोर्ड के पोर्टल upkvib.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर उसकी हार्ड कॉपी जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, विकास भवन (द्वितीय तल) में जमा कर सकते हैं। आवेदकों की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वित्तीय वर्ष 2026-27 में अनुसूचित जाति वर्ग के 125 तथा सामान्य वर्ग के 100 लाभार्थियों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला ग्रामोद्योग कार्यालय पर संपर्क कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.