बलौदाबाजार-भाटापारा, जून 14 -- छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कसडोल विकासखंड के खर्वे गांव में पिछले दिनों हुई आठ ग्रामीणों की संदिग्ध मौतों के मामले की जांच ने अब नया मोड़ ले लिया है। ग्रामीणों द्वारा कथित जहरीली शराब से मौत होने का आरोप लगाये जाने और निष्पक्ष जांच की मांग के बाद प्रशासन ने मामले की जांच प्रक्रिया तेज कर दी है। जिला प्रशासन से आज प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार गत शनिवार को पुलिस, राजस्व विभाग और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम गांव पहुंची। विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत एक मृतक का शव कब्र से निकालकर परीक्षण के लिए सुरक्षित किया गया। मृतक की पहचान मैत्रु साहू के रूप में की गई है। शव और अन्य आवश्यक नमूनों को विस्तृत फॉरेंसिक जांच के लिए रायपुर भेजा गया है।ग्रामीणों ने क्या आशंका जताई ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में ह...