सिमडेगा, मार्च 6 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटि के कार्यालय प्रभारी अभिलाष साहू ने जिले के विभिन्न प्रखंडो के लिए नव चयनित अध्यक्ष की सूची जारी की है। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के अनुमोदन पर सदर प्रखंड के लिए सिलवेस्टर बाघवार को पार्टी का प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह केरसई प्रखंड के लिए नोवेल मिंज, बानो के लिए रफीक अंसारी, बांसजोर के लिए प्रसन्न लुगुन, बोलबा के लिए ज्वलंत बेक और कोलेबिरा के लिए राकेश कोंगाड़ी को प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है। इधर सभी नव चयनित प्रखंड अध्यक्ष को जिला कांग्रेस कमिटि ने बधाई दी है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.