गुमला, मई 7 -- गुमला। गुमला-जशपुर मार्ग स्थित सिलम ढलान के समीप गुरुवार सुबह एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान भरनो निवासी सनाउल अंसारी और बासुआ निवासी इमरोज आलम के रूप में हुई है। घटना गुरुवार को दिन के करीब 11 बजे की रही है। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया।जानकारी के अनुसार दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर भरनो से उड़ीसा बॉर्डर स्थित रायबेड़ा जा रहे थे। यह भी पढ़ें- हाइवा से साइड लेने के क्रम में बाइक सवार युवक घायल, रिम्स रेफर इसी दौरान रायडीह थाना क्षेत्र के सिलम ढलान के समीप बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसा इतना गंभीर था कि ...