सिलम चौक का नाम शिबू सोरेन चौक करने की मांग
गुमला, जून 25 -- गुमला । झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के सम्मान में सिलम चौक का नामकरण उनके नाम पर करने की मांग उठी है। इस संबंध में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया है। जिसमें में कहा गया कि रिंग रोड और राष्ट्रीय राजमार्ग के मिलन स्थल पर स्थित सिलम चौक जिले का महत्वपूर्ण चौक है। शिबू सोरेन ने झारखंड राज्य गठन,आदिवासी अधिकारों और अस्मिता की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण संघर्ष किया है। मांगकर्ताओं ने कहा कि चौक का नाम उनके नाम पर रखने से उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि मिलेगी। यह भी पढ़ें- सुधीर महतो की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.