फतेहपुर, जनवरी 12 -- विजयीपुर। क्षेत्र के सिलमी गढ़वा गांव निवासी प्रधान उमेश चंद्र ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपा। बताया कि गांव के ही दो शातिर प्रधान की फर्जी मोहर हस्ताक्षर लेटरपैड का प्रयोग कर दिव्यांगों को उपकरण बांटने वाली संस्था एलिम्को का अपने घर कैंप लगवाया। उपकरण हथियाने का प्रयास भी किया गया। आरोप लगाया कि क्षेत्र के एक गांव में सरकारी शिक्षक है। जिसे दूसरे जिले में तबादला करने की मांग रखी है। दोनो से जान का खतरा भी बताया। मामले की जांच कराकर कार्रवाई का डीएम ने आश्वासन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.