फतेहपुर, अप्रैल 28 -- विजयीपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के गढ़वा मजरे सिलमी गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार शाम हुए इस विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पिछले कई महीनों से रास्ते को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। सोमवार को यह विवाद अचानक बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे, जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंचे विजयीपुर चौकी प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने मामले की जांच करते हुए दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। एक पक्ष के राजबहादुर, कमल, चंदा देवी, कम...