फतेहपुर, फरवरी 26 -- फतेहपुर। मनरेगा और पंचायत के कार्यो में वित्तीय अनियमितताओं के उठते स्वर थमने का नाम नहीं ले रहे। सिलमी गढ़वा गांव में पंचवर्षीय कार्यकाल पर वित्तीय गड़बड़ी सामने आई है। फर्जी फर्मो और गैरखातों के माध्यम से रकम गबन करने के आरोप लगे है। प्रकरण की शिकायत के बाद डीएम ने तीन सदस्यीय टीम गठित करते हुए जांच के आदेश दिए है। विजयीपुर ब्लॉक के सिलमी गढ़वा निवासी अंकित त्रिपाठी द्वारा डीएम को सौंपी शिकायत में गांव के कार्यकाल पर सवाल खड़ा किया। बताया कि नाली निर्माण, इंटरलॉकिंग, मिट्टी भराई, सफाई जैसे श्रम कार्यो में मजदूरों के बजाय एक ही व्यक्ति के खातें श्रम की राशि भेजी जाती रही है। आरोप लगाया कि वर्ष 2023-24 से 2025-26 तक इंटरलॉकिंग, सीमेंट, बालू, गिट्टी, हैंडपंप, मोटर जैसे कार्यो के लिए एक ही फर्म को भुगतान किया जाता रहा। ...