सिलबट्टे से सिर कूंचकर पति ने की पत्नी की हत्या, मरा देखकर फूले हाथ-पांव तो किया ये काम
संवाददाता, जुलाई 18 -- यूपी के हरदोई में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी को मरा देखकर उसके हाथ-पांव फूल गए तो वो वहां से भाग निकला। आस-पास के लोगों को महिला की हत्या की जानकारी हुई तो किसी ने पुलिस को सूचना दी। बताया जा रह ाहै कि कासिमपुर क्षेत्र के गौरी दायमपुर गांव में शुक्रवार शाम घरेलू विवाद में पति ने सिलबट्टे से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी को मरा देख पति भाग निकला। सूचना पर मौका-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में पुलिस के अनुसार, गौरी दायमपुर निवासी कुंज बिहारी का शुक्रवार शाम करीब सात बजे अपनी 35 वर्षीय पत्नी मोनी से किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर कुंज बिहारी ने सिलबट्टे से मोनी के सिर पर कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.