चक्रधरपुर, फरवरी 26 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा चाईबासा जिला न्यायाधीश सह अध्यक्ष मो. शाकिर एवं सचिव रवि चौधरी के मार्गदर्शन पर चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय से चलंत लोक अदालत का प्रखंड विकास पदाधिकारी कांचन मुखर्जी ने रवाना किया। चलंत लोक अदालत वाहन प्रखंड के सिलफोड़ी और जामिद पंचायत में मुखिया मेलानी बोदरा की उपस्थिति में लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान रंगामाटी, जेनाबेड़ा, बुड़ीगोड़ा तथा जामिद गांव में जनता के बीच जाकर निशुल्क विधिक सहायता और प्राधिकार संबंधित संरचना कार्य प्रणाली की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं को संग्रह किया गया। इस दौरान ग्रामीणों के बीच पंपलेट का वितरण किया गया। 90 दिवसीय मध्यस्थता के तहत लोगों को 13 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने मामलों का निष्पाद...