चक्रधरपुर, अप्रैल 13 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड के सिलफोड़ी गांव में जय मां पाऊड़ी समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय 16 प्रहर हरि कीर्तन महायज्ञ की रविवार को शुरुआत हुई। इस अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। अनुष्ठान के पहले दिन मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता डॉ. विजय सिंह गागराई शामिल हुए। समिति के अनुसार 11 अप्रैल से अनुष्ठान की प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें 12 अप्रैल (रविवार) से श्री राधा गोविंद नाम संकीर्तन की शुरुआत हुई। इसका समापन 14 अप्रैल को होगा। इस क्रम में 13 अप्रैल को विशाल रात्रि जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस महायज्ञ में झारखंड और पश्चिम बंगाल की छह प्रसिद्ध संकीर्तन मंडलियों को आमंत्रित किया गया है, जिनमें झींकपानी महिला संप्रदाय (झारखंड) निमाई महतो गुनियां एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.