चक्रधरपुर, अक्टूबर 5 -- चक्रधरपुर,संवाददाता राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली और झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा की ओर से चक्रधरपुर प्रखंड की शिल्फोरी पंचायत में 60 दिवसीय मेगा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत रविवार को पंचायत क्षेत्र में डोर-टू-डोर जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों को उनके कानूनी अधिकारों और उपलब्ध विधिक सेवाओं की जानकारी दी गई। अभियान का संचालन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा मोहम्मद शाकिर तथा सचिव रवि चौधरी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। अभियान के तहत अधिकार मित्रों की प्रथम टीम ने पंचायत क्षेत्र में घर-घर जाकर सर्वे किया और लोगों से संपर्क स्थापित किया। इस दौरान अधिकार...