सिलफोड़ी में अधिकार मित्रों ने योजनाओं की ली जानकारी
चक्रधरपुर, सितम्बर 4 -- चक्रधरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकार चाईबासा के निर्देश पर चल रहे 60 दिवसीय मेगा अभियान के तहत गुरुवार को चक्रधरपुर प्रखंड के ग्राम-पंचायत सिलफोड़ी में जागरूकता अभियान चलाया गया। अधिकार मित्रों ने गांव में घर-घर जाकर परिवारों का सर्वे किया और विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली। इस दौरान नालसा की योजनाओं, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, श्रम कार्ड, आधार कार्ड, शिक्षा, आयुष्मान योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं के संबंध में लोगों को जानकारी दी गई। अभियान में पीएलवी ग्रुप नंबर दो की पिंकी बोदरा, कर्ण कुंभकार और अनीता बोदरा की भूमिका रही। यह भी पढ़ें- Chatra News: डालसा के निर्देश पर हंटरगंज में चलाया गया जागरुकता अभियान यह भी पढ़ें- जागरुकता, उपचार व पुनर्वास से मिटेगा नशा : डालसा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.