रांची, मई 28 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। ओरमांझी के सिलदीरी गांव में बुधवार की रात और गुरुवार की सुबह आयोजित शिव मंडा पूजा में भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। बुधवार की रात 21 भोक्ता और उतनी ही संख्या में सूखताईन ने दहकते अंगारों पर चलकर श्रद्धा का अनोखा उदाहरण प्रस्तुत किया। गुरुवार की सुबह झूलन कार्यक्रम के दौरान आस्था का फूल पाने के लिए महिलाओं की भारी भीड़ मंडा स्थल पर उमड़ पड़ी। महिलाएं अपने-अपने आंचल फैलाए खड़ी रहीं। मुख्य पुजारी भोक्ता ने जैसे ही झूलन पर झूलते हुए आस्था का फूल गिराया, महिलाएं फूल लेने के लिए दौड़ पड़ीं। इससे पहले बुधवार रात मंडप पूजा में पहुंचे कलाकारों ने गणेश ताल पर पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। मंडा पूजा में शामिल सभी भोक्ता और सूखताईन ने विधिपूर्वक गंगा स्नान किया और...