गाजीपुर, जुलाई 11 -- दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को 14038 डाउन नई दिल्ली-सिलचर एक्सप्रेस के एस-1 तथा सामान्य बोगी के शौचालय से 70.5 लीटर अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की। हालांकि शराब कौन ले जा रहा था इसका पता नहीं चल सका। दिलदारनगर आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक गणेश सिंह राणा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि ट्रेन के एस-1 और सामान्य बोगी के शौचालय में शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम गठित की गई। सुरक्षा नियंत्रण कक्ष के माध्यम से थ्रू जा रही ट्रेन का दिलदारनगर स्टेशन पर विशेष ठहराव कराया गया। ट्रेन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर पहुंचने के बाद टीम ने दोनों बोगियों के शौचालयों की सघन तलाशी ली। तल...