संतकबीरनगर, जून 26 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। भीषण की गर्मी कहर बरपा रही है। गर्मी की वजह से लोगों को सिर से पांव तक पसीना टपक रहा है। जिले में इन दिनों भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। आसमान से आग बरस रही है और तेज धूप के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। लोग गर्मी से बेहाल हैं और जरूरी काम नहीं होने पर घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। आसमान में हल्की बदली और तेज धूप होने के कारण पूरे दिन लोग गर्मी से परेशान रहे। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस, लेकिन गर्मी इस प्रकार लग रही थी मानो तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। जिले का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

बारिश की संभावना जिले में जून का दूसरा पखवारा झमाझम बारिश के लिए जाता है। इस माह के अंत तक कम से कम 106 मिमी बारिश हो जानी चा...