नाथनगर, जुलाई 16 -- बिहार के भागलपुर में पिता से बदला लेने के लिए ढाई साल के मासूम बच्चे को दर्दनाक मौत दी गयी। बच्चे के सिर में लोहे का कील ठोका, आंख पर मारा और फिर गला घोंट कर मार दिया। छोटे भाई के जन्म पर आयोजित छठी समारोह से बच्चे को अगवा कर लिया गया था। गोतियारी के विवाद में इस शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया गया। जिले के नाथनगर के लालूचक इलाके से मंगलवार देर रात ढाई बजे सोते समय अगवा किए गए ढाई साल के मासूम आदित्य कुमार की बदमाशों ने गला घोंटकर हत्या कर दी। श्रीरामपुर घाट की तरफ गए बच्चे के चाचा ने शव देखा जो काफी फूल गया था। स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। हत्या गोतियारी विवाद में की गई। सूचना पर परिजन वहां पहुंचे और बच्चे की पहचान की। इसके पूर्व घटना को लेकर पीड़ित परिजनों ने बच्चे के अपहरण का आरोप अज्ञात लोगों पर लगाक...