सिर में डंडा मारकर युवक किया घायल
बुलंदशहर, मई 12 -- क्षेत्र के गांव शहजादपुर कनैनी निवासी प्रियंका ने पुलिस को बताया कि उनके पति दिल्ली में नौकरी करते हैं। सोमवार की रात करीब नौ बजे वह घर वापस आए। उनका फोन चार्ज नहीं था। जिसको उन्होंने पड़ोसी के घर में चार्ज पर लगा दिया और उसके कुछ देर बाद फोन वापस लेने के लिए गए। इसी दौरान दो लोगों ने उनके पति के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने पंकज के सिर पर डंडा मार दिया। जिससे वह घायल हो गया। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- पार्टी कर रहे युवकों में मारपीट, बचाने आई पत्नी को भी पीटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.