गोरखपुर, मार्च 21 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता गगहा क्षेत्र में टॉयलेट की छत पर मिले युवक की मौत सिर में चोट लगने के बाद नस फटने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने आशनाई में हत्या के एंगल पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर एक परिवार के लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है। छह लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव जैसे ही घर पहुंचा लोगों ने सड़क जाम करने का प्रयास किया। पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कराया। इस दौरान कुछ देर के लिए एक लेन जाम हो गया था।गुरुवार सुबह रावतपार गांव में आटा चक्की के पीछे बने टॉयलेट की टिनशेड पर 25 वर्षीय ऋषभ यादव उर्फ बब्बी का निर्वस्त्र शव मिला था। उसके हाथ में आपत्तिजनक सामग्री थी और कपड़े पास के पेड़ पर टंगे मिले थे। इससे घटना ने सनस...