प्रयागराज, अप्रैल 30 -- प्रयागराज, संवाददाता। तेलियरगंज में किराये के कमरे में मृत मिले प्रतियोगी छात्र अभिषेक त्रिपाठी की मौत को पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने संदिग्ध बना दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्र की मौत सिर में चोट लगने से होने की पुष्टि हुई है। हालांकि अग्रिम जांच के लिए छात्र का हार्ट और विसरा प्रिजर्व किया गया है। प्रथमदृष्टया हार्ट अटैक से छात्र की मौत होने की आशंका जताई गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्र की मौत कम से कम 48 घंटे पहले होने की आशंका जताई गई है। गोंडा में वजीरगंज थानाक्षेत्र के सोहना निवासी पवन कुमार तिवारी के दो बेटों में बड़ा 25 वर्षीय अभिषेक त्रिपाठी तेलियरगंज के पीतांबर नगर स्थित एक लॉज में रहकर एक दिवसीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। यह भी पढ़ें- ननिहाल में रह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.