अलीगढ़, अप्रैल 26 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। रेलवे रोड पर सीवर लाइन जोड़ने के दौरान श्रमिक की मौत सिर में चोट लगने से हुई थी। उसकी गर्दन की हड्डी व पसलियां भी टूटी पाईं गईं। यही नहीं, शरीर पर भी चोट के निशान थे। शनिवार देररात हुए शव के पोस्टमार्टम में ये बातें सामने आई है। रविवार को सुबह करीब साढ़े 11 बजे पुलिस की सुरक्षा में श्रमिक के शव का अंतिम संस्कार किया गया। हालांकि अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। रविवार दोपहर को यह हादसा हुआ था। सीवर लाइन जोड़ने के दौरान अचानक मिट्टी का हिस्सा गिर गया, जिसमें दबने से बरौला जाफराबाद निवासी श्रमिक की मौत हो गई थी। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि मिट्टी में दबे श्रमिक को निकालने के दौरान जेसीबी का सहारा लिया गया। जब शव को बाहर निकाला गया तो उसके सिर में गंभीर चोट थी, जहां से लगातार खून निक...