सिर में चोट लगने से हुई भट्ठा मजदूर की मौत
बरेली, मई 31 -- फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। ठिरिया खेतल निवासी भट्ठा मजदूर की सिर पर चोट लगने से मौत हुई थी। पोस्टमार्टम में उसके गला, हाथ पैर समेत शरीर पर कई जगह चोटों के निशान मिले हैं। पुलिस उसके दो साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथी स्कूटी से गिरने से मौत होने पर शव जंगल में डालने की बात कह रहे हैं। यह भी पढ़ें- हिरासत में लिए लोगों ने जंगल में मिले मजदूर के शव का खोला राजमौत की पुष्टि उनासी के जंगल में मिले ठिरिया खेतल निवासी भट्ठा मजदूर राजेश प्रजापति के पोस्टमार्टम में उसकी मौत सिर पर लगी चोट से होने की पुष्टि हुई है। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। पुलिस राजेश के साथ घर से निकले राजीव और मुनेन्द्र निवासी ठिरिया खेतल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उन्होंने पूछताछ में पुलिस को बताया मजदूरी मिलने के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.