मैनपुरी, अप्रैल 18 -- क्षेत्र के एनएच 34 बाईपास पर शुक्रवार सुबह मिले दीपांशु चतुर्वेदी के शव के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। जिसमें दीपांशु की मौत सिर में चोट लगना दिखाया गया है। वहीं शनिवार को मृतक के पिता ने तहरीर देकर अपने पुत्र की हत्या की आशंका जताई है। मामले में पुलिस जांच में जुटी है। वहीं सड़क दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन को पुलिस ने ट्रेस कर लिया है। शनिवार को थाना पर तहरीर देते हुए मनोज चतुर्वेदी पुत्र ओमप्रकाश चतुर्वेदी निवासी इंदिरा नगर थाना कोतवाली छिबरामऊ ने बताया कि गुरुवार सुबह 10 बजे से उनका 37 वर्षीय पुत्र दीपांशु चतुर्वेदी उर्फ बोबी घर से निकला था। गुरुवार रात उन्हें फोन पर पुत्र की सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी। लेकिन पूरी रात तलाश करने के बाद भी वह घटनास्थल पर नहीं पहुंच सके। शुक्रवार सुबह फोन पर सूचना...