रायबरेली, जून 23 -- लालगंज संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के टिकरान गांव में पैसों के विवाद के दौरान पिता की हत्या किए जाने के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार 60 वर्षीय देवता दीन पासी की मौत सिर पर लगी गंभीर चोट के कारण हुई थी। पुलिस ने आरोपी बेटे दिलीप कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सोमवार को टिकरान गांव निवासी देवता दीन पासी और उनके बेटे दिलीप कुमार के बीच पैसों को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के दौरान दिलीप कुमार ने अपने पिता पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भेजा, जहां उनकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया थ...