बाराबंकी, मार्च 10 -- सूरतगंज। होली के अवसर पर घर लौट रहे युवक प्रियांशु वर्मा की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सिर में गंभीर चोट (हेड इंजरी) बताया गया है। हालांकि पुलिस अभी भी हादसा और हत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के अंदीपुर गांव निवासी होमगार्ड महेंद्र वर्मा का इकलौता बेटा 24 वर्षीय प्रियांशु वर्मा प्रयागराज में रहकर सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहा था। होली के चलते वह तीन मार्च की देर शाम घर लौट रहा था। रास्ते में फतेहपुर थाना क्षेत्र के डडियामऊ के पास वह हादसे का शिकार हो गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। होली पर्व के कारण शोकाकुल परिवार ने चार मार्च की सुबह बिना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.