सहारनपुर, अप्रैल 22 -- सहारनपुर, गागलहेड़ी, संवाददाता। कोतवाली गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव कैलाशपुर में कब्रिस्तान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि सिर में चोटें लगी होने की वजह से युवक की मौत हुई है। वारदात स्थल के पास से पुलिस खून से सनी ईंटे और टाइल्स बरामद कर चुकी है। हत्या के खुलासे को तीन टीमों को लगाया है, लेकिन 12 दिन बीतने के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अज्ञात हत्यारोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- हत्या के खुलासे को खंगाले एक्सप्रेस-वे पर लगे कैमरे बता दें कि कोतवाली गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव कैलाशपुर में कब्रिस्तान के निकट आम के बाग में 35 वर्षीय अज्ञात युवक शव मिलन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.