मेरठ, मई 3 -- मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार सेक्टर-8 में शनिवार शाम निजी विश्वविद्यालय में क्लर्क के पद पर कार्यरत युवक ने अवैध तमंचे से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पत्नी से लंबे समय से चल रहे विवाद, अलगाव और तीन दिन पहले बेटे को साथ ले जाने की घटना से युवक परेशान था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान नीरज कुमार के रूप में हुई है। नीरज निजी विश्वविद्यालय में क्लर्क था। उसकी शादी वर्ष 2013 में हुई थी। शादी के कुछ साल बाद ही पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। वर्ष 2018 से दोनों अलग रह रहे थे। बताया गया कि पत्नी परतापुर में किसी के साथ रहने लगी, लंबे समय से चल रहे विवाद के कारण नीरज मानसिक तनाव में था। तीन दिन पहले पत्नी तीन साल के बेटे को भी अपने साथ ले गई, जिसके बाद नीरज और ...