गाज़ियाबाद, दिसम्बर 28 -- मुरादनगर,संवाददाता। गांव सुल्तानपुर से शनिवार सुबह लापता किसान का शव रविवार को ईख के खेत में पड़ा मिला। किसान के सिर पर हथौड़ा से ताबड़तोड़ वार कर हत्या की गई है। फॉरेसिंग टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। हत्या करने के कारणों का अब तक पता नहीं चला। गांव सुल्तानपुर निवासी वकील खान अपनी पत्नी और सात बच्चों के साथ रहते थे। वह खेत बटाई पर लेकर खेती कर परिवार का लालन पालन करते थे। शनिवार सुबह दस बजे वह भैसा बुग्गी लेकर खेत पर काम करने के लिए गए थे। देर शाम तक जब वह नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। शनिवार रात दस बजे तक वकील की खेतों में तलाश की, लेकिन वह नहीं मिले। रविवार सुबह फिर से उनकी तलाश में परिजन खेतों में निकल गए। काफी तलाश करने के बाद गांव भदौली में जंगल में ईख के खेत में लहूलुहान हालत में पड़े मिले।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.