सिर पर हथौड़ी से हमला करने वाले को भेजा जेल
मुजफ्फर नगर, मई 11 -- बुढ़ाना। कस्बे की कमल मार्केट में दुकानदार के सिर पर हथौड़ी से हमला करने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है। पुलिस ने आरोपी से हथौड़ी भी बरामद कर ली है। गांव जौला निवासी आसिफ राणा पुत्र अफलातून राणा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा गया था कि 7 मई को समय करीब साढ़े छह बजे शाम मेरा भाई यूनुस उर्फ पप्पू कस्बा बुढाना के कमल मार्केट में अपनी दुकान पर था। तभी वहीं बराबर में दुकान करने वाले तजम्मुल पुत्र हसर अली व हसर अली पुत्र जाफर निवासी गांव जौला ने मेरे भाई पर जान से मारने की नीयत से हथोडी से हमला कर दिया। जिससे उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज मेरठ अस्पताल में चल रहा है तथा हालत गंभीर है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी तजम्मुल को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.