संवाददाता, मार्च 8 -- यूपी के फर्रुखाबाद शहर से सटे प्रेमनगर गांव में शनिवार सुबह घरेलू विवाद में पति ने पत्नी के सिर पर टकोरा (कुल्हाड़ी नुमा हथियार) से हमला कर मार डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस जेठ और देवर को निगरानी में लेकर पूछताछ कर रही है। प्रेमनगर निवासी विजय कोरी का शनिवार सुबह 10:30 बजे के करीब अपनी पत्नी शिवानी से विवाद हो गया। बात बढ़ी तो गुस्से में आकर विजय ने टकोरा से पत्नी के सिर पर प्रहार कर दिया। इससे वह लहुलुहान होकर गिर पड़ी। परिजन शिवानी को लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टर ने हालत को गंभीर देखते हुए उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल में डॉ. प्रदीप राजपूत ने शिवानी को मृत घोषित कर दिया। जेठ विकास ने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.