नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- सुपर स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह अपनी खतरनाक और किफायती गेंदबाजी के लिए तो जाने ही जाते हैं, वर्कलोड मैनेजमेंट की वजह से भी चर्चाओं में रहते हैं। वॉइट बॉल क्रिकेट में वह अक्सर नियमित तौर पर दिखते हैं लेकिन टेस्ट मैचों में बीसीसीआई इस बात का खास खयाल रखता है कि उन पर वर्कलोड ज्यादा न हो। उनके अनोखे बोलिंग ऐक्शन की वजह से उनके शरीर पर ज्यादा दबाव पड़ता है। हालांकि अब बोर्ड ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और 2027 के वनडे वर्ल्ड कप के लिए 32 साल के इस तेज गेंदबाज को लेकर प्लान बनाना शुरू कर दिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक BCCI चाहता है कि जसप्रीत बुमराह मौजूदा WTC साइकल के सभी टेस्ट मैच खेलें। इस दौरान भारत को कुल 9 टेस्ट मैच खेलने हैं। क्रिकेट की दुनिया के सुपरपावर भारत की झोली में सिर्फ एक WTC को छोड़कर आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.