हापुड़, अप्रैल 1 -- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में स्वर्ग आश्रम रोड पर शराब के नशे में धुत आरोपी ने गुस्से में आकर एक व्यक्ति के सिर पर कांच की बोतल से वार कर लहूलुहान कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपी घायल का पीछा करते हुए अस्पताल तक पहुंच गया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर के मोहल्ला अर्जुन नगर स्वर्ग आश्रम रोड निवासी गिरीश कुमार कंसल ने बताया कि 28 मार्च की रात करीब साढ़े आठ बजे वह घर से टहलने के लिए निकला था। इसी दौरान उसकी मुलाकात गांव दोयमी निवासी गगन से हुई। दोनों आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी बीच राजीव विहार निवासी सतीश तोमर उनके पास पहुंचा। आरोप है कि आरोपी शराब के नशे में धुत था। नशे की हालत में सतीश तोमर ने गगन से 11 हजार की हाईटेंशन लाइन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.