सिर पर बरसात, गंदगी से अटे पडे नाले, अफसर बेफिक्र
बागपत, जून 11 -- बरसात में जलभराव की समस्या हर साल होती है, लेकिन इससे निजात दिलाने के लिए तैयारी धरातल पर नहीं दिख रही है। स्थिति यह है कि शहर के अधिकांश नाले गंदगी से अटे पड़े हैं और तेज बारिश होने पर शहर में जलभराव होना निश्चित है। वहीं नगर पालिका का दावा है कि नालों की सफाई का कार्य चल रहा है और समय रहते पूरा कर लिया जाएगा। जून का महीना शुरू हो गया है और बरसात सिर पर है। अब तक नालों की सफाई हो जानी चाहिए थी, लेकिन बागपत शहर के गंदे नालों की अभी तक सफाई नहीं हो पाई है। बता दें कि शहर में 20 से अधिक गंदे नाले हैं। हर साल बरसात के मौसम में शहर के लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता है। दुकानों और घरों में पानी घुस जाता है। लोगों की मांग रहती है कि समय से नालों की सफाई कराई जाए, जिससे पानी की निकासी हो सके। नालों की सफाई ठेके पर कराई ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.