बागपत, जनवरी 5 -- मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में दूषित पानी से लगातार बीमार हो रहे लोगों और मौतों के विरोध में पूर्व फौजी सुभाष चंद कश्यप ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। वह मटके में जल लेकर कलक्ट्रेट पहुंचा। और एसडीएम मनीष यादव को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें जल्द से जल्द इंदौर के हालात सुधारने की मांग की गई है। पूर्व फौजी सुभाष चंद कश्यप ने बताया कि इंदौर में दूषित जल के कारण अब तक दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सैकड़ों लोग अभी भी बीमार हैं और अस्पतालों में उनका इलाज चल रहा है। इसके बावजूद, वहां की सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है और लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...