हमीरपुर, अगस्त 23 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। गत 16 अगस्त की सुबह रिश्तेदार के घर पर सीढ़ी के समीप मृतावस्था में मिले सपा नेता की हत्या का पुलिस ने आठवें दिन खुलासा कर दिया। इस वारदात को मृतक के रिश्ते में भतीजे लगने वाले युवक ने अंजाम दिया था। पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके कब्जे से आलाकत्ल बरामद हुआ है। बता दें कि मृतक की पुत्री ने चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अभी तीन हत्यारोपी पकड़ से बाहर हैं।

मृतक का विवरण कस्बे के ऊंछा थोक निवासी सपा नेता योगेंद्र सिंह उर्फ भूरे चंदेल गत 15 अगस्त की दोपहर एक बजे इंगोहटा गए थे और अपने रिश्तेदार छोटू सिंह परिहार उर्फ योगेंद्र सिंह के यहां ठहरे हुए थे। उसी दिन रात करीब 11 बजे छोटू सिंह इनको खाना खिलाने हाईवे में प्रेम नगर के समीप शिवानी ढाबे पर लाया था। यहा...