नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार के सिर पर टांकों की लंबी लाइन दिखाने वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को देखकर लोग उनकी बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं और उन्हें सलाम कर रहे हैं। ये तस्वीरें पिछले महीने दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हुई घटना के बाद सामने आई हैं। उस फ्लाइट में 170 से ज्यादा यात्री सवार थे। स्मित मच्छार को इस घटना में फ्लाइट और यात्रियों को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।UAE ने पायलट और पूरे क्रू को सम्मानित किया संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने स्मित मच्छार और उनके साथी क्रू सदस्यों को फर्स्ट क्लास ऑर्डर ऑफ जायद II से सम्मानित किया है। यह UAE का एक बड़ा और सम्मानजनक नागरिक पुरस्कार है। दुबई मीडिया ऑफिस के मुताबिक, दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन...