अयोध्या, मई 16 -- अयोध्या, संवाददाता। डीजल पेट्रोल और महंगाई के खिला सपाइयों ने सड़कपर उतरकर अनोखा प्रदर्शन किया। सपा कार्यालय से सिर पर गैस सिलेंडर रखकर और ठेले पर बाइक लादकर प्रदर्शन किया। सपाइयों ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और राज्यपाल को संबोधित सिटी मजिस्ट्रेट को महगांई खत्म करने तथा योगी सरकार को बर्खास्त करने के लिए ज्ञापन सौंपा। शनिवार को सपा कार्यालय लोहिया भवन से कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के लिए प्रदर्शन करते हुए कूच किया। सपाइयों ने हाथ में जब से मंहगाई आई है कमर तोड़ महंगाई है, गैस सिलेंडर के बढ़े दम वापस लो, पेट्रोल डीजल के बढ़े दम वापस लो, नीट परीक्षार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो, स्मार्ट मीटर से ठगना बंद करो जैसे स्लोगन लिखी तख्ती लेकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन का स्थान सपाइयों का जत्था रीडगंज ...