सिर पर गैस सिलेंडर, ठेले पर बाइक; महंगाई के खिलाफ सपाईयों का अनोखा प्रदर्शन
संवाददाता, मई 16 -- अयोध्या में डीजल-पेट्रोल और महंगाई के खिलाफ सपाइयों ने सड़क पर उतरकर अनोखा प्रदर्शन किया। सपा कार्यालय से सिर पर गैस सिलेंडर रखकर और ठेले पर बाइक लादकर प्रदर्शन किया। सपाइयों ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और राज्यपाल को संबोधित सिटी मजिस्ट्रेट को महगांई खत्म करने तथा योगी सरकार को बर्खास्त करने के लिए ज्ञापन सौंपा।सपा का महंगाई के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन शनिवार को सपा कार्यालय लोहिया भवन से कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के लिए प्रदर्शन करते हुए कूच किया। सपाइयों ने हाथ में जब से मंहगाई आई है कमर तोड़ महंगाई है, गैस सिलेंडर के बढ़े दम वापस लो, पेट्रोल डीजल के बढ़े दम वापस लो, नीट परीक्षार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो, स्मार्ट मीटर से ठगना बंद करो जैसे स्लोगन लिखी तख्ती लेकर प्रदर्शन किया। सपाइयों का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.