पीलीभीत, मई 6 -- पीलीभीत। ज्येष्ठ माह की धूप ने लोगों के होश उड़ा दिए। गरमी ने भी अब धीरे धीरे उछाल मारना शुरू कर दिया है। अधिकतम और न्यूनतम तामपान में बढ़ोत्तरी होने लगी है। हालांकि लोग मान रहे हैं कि अभी एक बार मौसम और बदलेगा।तराई का मौसम मई माह में अभी दो दिन पहले इस कदर बदला था कि सर्दी का अहसास होने लगा था। पर अब तापमान में इजाफा हुआ है सुबह से तेज धूप के कारण लोग बेहाल से हो गए। अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि आर्द्रता 61 से 34 रही। अनुमान है कि तापमान में और इजाफा होगा। वायु गुणवत्ता सूचकांक 67 दर्ज किया गया। खेतों को बिना मौसम के पिछले दिनों मिली नमी के कारण लाभ हुआ है। अब किसानों ने अगली फसल के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।00बढ़ेंगे धूप के तेवरराजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के...