बलिया, फरवरी 3 -- बलिया, संवाददाता। सहतवार थाना क्षेत्र के सिंगही निवासी चंदन प्रजापति के पुत्र अभिषेक की मौत सिर के पिछले हिस्से में चोट लगने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा होने के बाद पुलिस ने अपहरण के साथ हत्या की धारा को तरमीम कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस अफसरों ने इस मामले की जांच के लिए तीन टीमों को लगाया है। सिंगही निवासी अभिषेक 25 जनवरी की शाम घर से डेरा जाते समय लापता हो गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस अपहरण का केस दर्ज कर जांच-पड़ताल कर रही थी। इसी बीच शनिवार की शाम बालक का शव सहतवार थाना क्षेत्र के धीरा छपरा गांव के टीएस बंधा के सामने सरयू नदी से बरामद हुआ। रविवार को परिजनों संग सहतवार थाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए कार्रवाई की मांग किया। मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.