बस्ती, मई 23 -- बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के महादेवा गांव में नहर की पटरी से गुजर रहा किसान एचटी लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राइवेट गाड़ी से उसे मेडिकल कॉलेज बस्ती की चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार हालत गंभीर है। इलाज से सुधार हो रहा है।मुंडेरवा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी दीपक (30) पुत्र राधेश्याम शनिवार सुबह अपना खेत देखने के लिए गया हुआ था। वह सरयू नहर खंड-चार के महुली रजवाहा मार्ग से होकर वापस घर आ रहा था। इसी रजवाहे के ऊपर से पड़ियापार उपकेंद्र से निकला बजहा फीडर की 11 लाइन गुजरती है। ग्रामीणों के अनुसार यहां पर लाइन की ऊंचाई लगभग छह फुट ही रह गई है। लोग बचकर यहां से निकलते हैं। दीपक जब यहां से गुजरा तो वह लाइन की चपेट में आ गया। गनीमत यह रहा कि वह पूरी तरह तार के संपर्क में नहीं आ...